👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने गुरुवार की रात क्षेत्र में पैदल गश्त की, चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। पुलिस ने डिपो रोड, मेन बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग-9 आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त की और छपकौली श्यामेश्वर महादेव रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दरोगा अश्विनी, दरोगा पिंटू, दरोगा ओमकार, दरोगा जब्बार, दरोगा अजब सिंह, अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।




























