
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन में मोर्चा संभाला हुआ है। हापुड़ देहात के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने गश्त के दौरान परिवार को मिठाई बांटी और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने इस दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने खुशियां बांटकर परिजनों की खुशी के चेहरे पर खुशी ला दी और इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने सभी से अपील की है कि होली का पर्व शांति के साथ मनाएं और हुड़दंग ना करें अन्यथा पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























