लूटपाट की घटना को पुलिस ने 11 दिन में सुलझाया










लूटपाट की घटना को पुलिस ने 11 दिन में सुलझाया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत 11 दिन पहले गांव खड़खड़ी के संदीप त्यागी को घायल कर हुई लूटपाट की गुत्थी को हापुड़ देहात पुलिस ने सुलझाते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से मजरुब संदीप त्यागी का आधार कार्ड, बैंक चैक, घटना में प्रयुक्त खुकरी व चाकू, दो मोबाइल, तथा बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 11 दिन पहले थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत खड़खड़ी के संदीप त्यागी को बदमाशों ने घायल कर लूटपाट की थी। इस सिलसिले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के गांव असावर के सौरभ विधूरी व रोहित पाल, तथा गांव समकौला का प्रिंस चावड़ा को धर दबोचा। लूटपाट की घटना को अंजाम देने का मास्टमाइट सौरभ विधूरी है। रोहित पाल उसकी कम्पनी में इलैक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था जिसमें संदीप त्यागी कार्य करता था। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने मिलकर लूटपाट की घटन को अंजाम दिया। सौरभ विधूरी ने पूछताछ के दौरान बताया कि नगर पालिका गुलावठी के बड़े बाबू के घर भी लूटपाट करने उनका लक्ष्य था जो अब विफल हो गया है।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!