👁 0 views Views
खुलेआम गांजा बेचने वाले धंधेबाज को पुलिस ने जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने खुले आम गांजा बेचने वाले एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान नगर पालिका मार्किट से सिंकदर गेट के बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष खुले आम धड़ल्ले से गांजा बेचना स्वीकार किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बिलाल खुले आम गांजा बेच रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288




























