👁 0 views Views
तमंचे के साथ फोटो वायरल करने पर पुलिस ने भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बहादुरगढ पुलिस ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने पर पुलिस ने युवक को धर दबोचा।
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से सम्बन्धित अभियुक्त को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है।आरोपी गांव जखैडा रहमत पुर का सौरभ है।सौरभ ने यह कदम अन्य लोगो पर रौब गांठने के लिए उठाया था।अब पुलिस यह जांच कर रही है कि सौरभ तमंचा कहां से और कितने का लाया था।इससे हथियार सप्लायर्स पकड मे आ सकता है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400



























