बेटे के हत्यारे पिता को पुलिस ने जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा पुलिस ने बेटे की गैर इरादतन हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गांव गालंद के वीरपाल पर बेटे परमेंद्र उर्फ पप्पू की हत्या का आरोप है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय परमेंन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र वीरपाल निवासी गांव गालंद पिलखुवा शराब पीने का आदी था जो कि बुधवार की रात को शराब पीकर घर पहुंचा। उसका पिता वीरपाल से विवाद हो गया। जब वीरपाल ने शराब पीने से इंकार किया तो परमेंन्द्र आग बबूला हो गया और उसने अपने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान गला दबाकर अपने पिता की हत्या का प्रयास किया लेकिन किसी तरह पिता ने अपना बचाव किया और दोनों के बीच हुई हाथापाई के दौरान परमेंन्द्र के सिर में फावड़ा लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी को शक ना हो इसके चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गांव वालों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने चिता से अवशेषों को कब्जे में ले लिया और परमेंन्द्र के पिता वीरपाल को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























