
👁 0 views Views
गांजा बेचकर धन इकट्ठा करने वाले महिला व पुरुष को पुलिस ने भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने एक महिला सहित दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके साथी फरार है।
आरोप है कि उन्होने गांजा बेचकर धन एकत्रित किया है।पुलिस ने दोनो के कब्जे से 12 किलो 778 ग्राम अवैध गांजा व 73,350/- रुपये नकद बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने फरार साथियों से अवैध गांजा खरीदकर लाते थे तथा अपने घर से भिन्न-भिन्न स्थानों पर सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते थे।आरोपी महिला आसिफा निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा व फिरासत निवासी पिपलैडा है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
“मिठास द पेठा शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं 25 से अधिक पेठे की वैरायटी: 9720932379, 9456458713
































