👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला किशनगंज में स्थित मधु अस्पताल के सामने सफेद कट्टों में रखे चावलों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पूर्ति विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पूर्ति विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
मामला रविवार का है जब पुलिस को सूचना मिली कि हापुड़ के किशनगंज में काफी देर से चावलों के 10 कट्टे रखे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कट्टों को कब्जे में लिया और उन्हें मेरठ गेट पुलिस चौकी ले आई। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पूर्ति विभाग भी मामले की जांच कर रहा है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























