हापुड़, (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को गढ़ रोड पर जिस विधायक लिखी गाड़ी पर केक काटा गया था पुलिस ने उस कार को मंगलवार को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरु कर दी है।
बता दें कि रविवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर कुछ नौजवानों ने सार्वजनिक स्थल पर केक काटा था और धारा-144 व कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन किया था जो केक काटा गया था उस कार पर बीजेपी का झंडा लगा था तथा उसपर विधायक लिखा हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

























