हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के एक शराब के ठेके पर डेढ़ माह पहले एंटी करप्शन का अफसर बन कर पहुंचे एक आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, परंतु आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
बात 16 जुलाई की है हापुड़ के पापड़ वाली गली का सचिन वर्मा व कोठी गेट का सतीश वर्मा एक स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर गांव बड़ौदा हिंदुवान में एक देशी शराब के ठेके पर पहुंचे और स्वयं को एंटी करप्शन का अफसर बताते हुए ठेका सेल्स मैन से तीस हजार रुपए वसूल लिए। ठगी का अहसास होने पर ठेका प्रबंधक राजीव कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पिलखुवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोठी गेट हापुड़ के सतीश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, परंतु पापड़ वाली गली हापुड़ का सचिन वर्मा फरार है। पुलिस आरोपी सचिन वर्मा की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है औऱ परिवारजनों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन वर्मा की लौकेशन पर पुलिस कड़ी नजर रखे है, परंतु मोबाइल स्वीच आफ आ रहा है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261


























