
👁 18 views Views
पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने वालों को खोजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में पुलिस ने रविवार की रात पैदल गश्त कर संदिग्ध लोगो,वाहन आदि की तलाशी लेने के साथ ही अवैध रूप से शराब पिलाने वालो को भी खोजा।
जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार,मार्गों आदि में पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चैकिंग की।पुलिस ने उन संदिग्ध ठिकाने की भी तलाशी ली जहा अवैध रूप से शराब पिलाने की सम्भावना थी।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध गतिविधियो मे लिप्त लोगो को बख्शा नही जाएगा।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























