
गंगा किनारे शराब पीने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव लठीरा के पास की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें गंगा किनारे कुछ लोग शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। गंगा से लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी है। ऐसे में गंगा के किनारे शराब पीते देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पिछले दो दिनों से जनपद हापुड़ में यह वीडियो वायरल हो रही है जिसमें गंगा किनारे कुछ लोग तख्त पर बैठकर शराब पीते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। शराब की बोतल भी तख्त पर रखी हुई है। इस तरह की हरकत से श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए पुलिस मामले में युवकों की तलाश में जुट गई है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627



























