👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने कुएं में गिरी एक गाय को सकुशल बचाया। जेसीबी मशीन की मदद से पुलिस ने गाय का रेस्क्यू किया। उसके बाद गाय का उपचार कराया। जानकारी के अनुसार कपूरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार को गांव सपनावत स्थित एक गहरे कुएं में गाय गिर गई है। सूचना पाकर पुलिस जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और कुएं में गिरी गाय का रेस्क्यू किया।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093





























