64 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया खुलासा










64 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया खुलासा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के अंतर्गत 31 जनवरी को गेहूं व धान व्यापारी से हुई 64 लाख रुपए की सनसनीखेज हुई लूट की वारदात का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 44 लाख 37 हजार रुपए नकद तथा लूट की धन राशि के खरीदे गए 2 लाख 94 हजार रुपए के तीन मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल दो बाइक व एक स्कूटी तथा एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने बताया कि पिलखुवा पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम शुक्रवार की सुबह सिखेड़ा बम्बा की पुलिया की तरफ जाने वाली रजवाहा पटरी पर पुलिस चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार पुलिस पार्टी पर फायर कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिससे एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित पांच बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों में रईस पुत्र अनीस अहमद विजय नगर जनपद गौतमबुद्ध नगर, दानिश पुत्र मकसूद कस्बा मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, जुनैद पुत्र शाहीद त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, सरफराज पुत्र अतिक अहमद गांव तीर्थली थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर, रौनक अली पुत्र अशफाक अली गांव खागौली थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 31 जनवरी को पिलखुवा के अंतर्गत एक व्यापारी से 64 लाख रुपए से भरा नोंटो का थैला छिना था। हम स्कूटी पर तीन लोग चल रहे थे जबकि पांच अन्य बाइक पर चल रहे थे। सभी बदमाशों ने लूट के बाद सैक्टर -12 विजयनगर गाजियाबाद पहुंचकर रुपयों का आपस मे हम आठ लोगों ने बटवारा किया था। इस लूट की रैकी रौनक अली ने दानिश व अरफराज के साथ मिलकर की थी।

पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739








  • Related Posts

    हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला

    🔊 Listen to this हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लेखक: निरवा मेहता पब्लिक पॉलिसी को नतीजों से आंका जाना चाहिए, न…

    Read more

    मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च

    🔊 Listen to this मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को हापुड़ में कांग्रेस जनों ने मार्च…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला

    हक से नतीजों तक: MGNREGA को VBGRAM-G से बदलने का मामला

    मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च

    मनरेगा बचाओ अभियान पर कांग्रेस का पैदल मार्च

    उपासना ही परब्रह्म प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग

    उपासना ही परब्रह्म प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग

    नशीले पदार्थों का अड्डा बना है नबी करीम

    नशीले पदार्थों का अड्डा बना है नबी करीम

    वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की मांग

    वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की मांग

    64 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया खुलासा

    64 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया खुलासा
    error: Content is protected !!