ब्लैकमेलर महिला की हत्या का राज पुलिस ने खोला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने गत 25 दिसम्बर को हुई एक महिला की हत्या के सिलसिले में दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गत 25 दिसम्बर को थाना सिम्भावली के गांव खुड़लिया में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। महिला के शव पर गोलियों के निशान थे और शिनाख्त जनपद गाजियबाद के थाना मधुबन बाबूधाम के गांव सदरपुर की गीता देवी पत्नी भगत सिंह के रुप में की गई। थाना सिम्भावली पुलिस ने गश्त के दौरान नया बाईपास खुड़लिया से हरोड़ा अंडरपास की तरफ आने वाले रास्ते से दो लोगों को गिफ्तार कर लिया। आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना मधुबन के गांव सदरपुर का 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश बिजेंद्र उर्फ बिरजू, वेबसीटी के कस्बा डासना का शकील निकला। पकड़े गए आरोपियों ने जमीनी विवाद व अवैध संबंधों को लेकर महिला गीता की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपी बिजेंद्र उर्फ बिरजू के महिला से अवैध संबंध थे और महिला बिजेंद्र को ब्लैकमेल करती थी। जिससे खफा होकर बिजेद्र ने शकील के सहयोग से महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार 230 रुपए नगद, हत्या में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक कार बरामद की है। पुलिस ने हत्या आरोपियों को जेल भेज दिया है।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497



























