
पुलिस ने भटकी वृध्दा को परिवार से मिलाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर पुलिस ने तहसील चौपला पर घूम रही एक वृध्द महिला को परिवार से मिलाकर नेक कार्य किया है।
हुआ यह था कि थाना बाबूगढ के गांव याद नगर की एक वृध्द महिला रास्ता भटक कर हापुड तहसील चौपला पर घूम रही थी कि पुलिस की नजर महिला पर पडी।महिला कुछ भी बता पाने मे असमर्थ थी।
उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए असहाय/ व भटकती अवस्था में घूम रही बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया ।हापुड पुलिस के इस नेक कार्य से सभी प्रशंसा कर रहे है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























