हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के गंगा मेले में परिवारजनों से बिछुड़े 31 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने पुनः परिवारजनों से मिलाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा मेले में खोया-पाया कैम्प स्थापित किया गया। कैम्प पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक वृद्ध तथा तीस अबोध बालक-बालिकों को उनके परिवार जनों से मिलाया। ये 31 जन मेले में परिवार से बिछुड़ गए थे।























