साइबर ठगों से पुलिस ने पांच लाख 72 हजार रूपए वापिस कराए
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद साइबर पुलिस ने जून माह में साइबर ठगों से तीन पीड़ित लोगों को 5 लाख 72 हजार 473 रूपए लौटवा कर एक सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार जनपद में धोखाधड़ी व साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा विभिन्न बैंको/पेमेन्ट गेटवे/मर्चेन्ट से सम्पर्क कर विगत माह जून-2023 में साइबर ठगी के पीडित हुए 03 व्यक्तियों के 5,72,473/-रूपये* वापस कराये गये।पीड़ितों ने रूपए मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। पुलिस ने कहा है कि खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























