पुलिस ने तीन तस्करों से 67 किलो गांजा बरामद किया












पुलिस ने तीन तस्करों से 67 किलो गांजा बरामद किया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उड़ीसा से तस्करी द्वारा लाकर आसपास के जनपदों समेत दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मेरठ से आई टीम ने 67 किलो से अधिक गांजे समेत तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया।

गांजा लाकर उसे आसपास के जनपदों समेत दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करने वाले अंतरर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। टीम ने गाड़ी में छिपाकर लाया जा रहा 67 किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया।

मेरठ से आई टीम ने दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर घेराबंदी करते हुए गांजे से भरी गाड़ी को बृजघाट टोल प्लाजा के पास दबोच लिया। जिसमें सवार गांजा तस्कर सोनू राहुल चौहान, वीरपाल निवासी नारायणपुर थाना कपूरपुर को हिरासत में ले लिया।

जिनके कब्जे से चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, एक आरसी और सैकड़ों की नगदी भी बरामद हुई है। धरपकड़ करने वाली मेरठ की टीम के दरोगा राहुल कुमार ने गढ़ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!