हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बहुचर्चित राजीव कंसल की मौत के मामले में आरोपी चार सूदखोरों योगेश दलाल, मनीष कंसल, संजीव कृष्ण तथा हेमचंद सर्राफ की तलाश में थाना हापुड़ देहात पुलिस उनके घर पहुंची है, परंतु सूदखोरों का पता नहीं चला है। आरोपियों के परिवारजन भी उनके छिपे होने की जानकारी नहीं दे रहे हैं और मोबाइल बंद है। पुलिस से सूदखोरों व परिवारजनों के फोन पर निगरानी बढ़ा दी है।
थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि सूदखोरों की सूद वसूली से तंग टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल ने तमंचे से गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक के पिता ने प्रोपर्टी डीलर योगेश दलाल, मनीष कंसल, संजीव कृष्ण तथा हेमचंद सर्राफ को नामजद किया है। इसके अलावा अरविंद गोयल पर मृतक दुकान व गोदाम को साजिश रच कर सस्ता खरीदने का आरोप है। एक दूध डेरी मालिक व वारदाना व्यवसायी भी जांच के घेरे में है। व्यापारी पर तमंचा व कारतुस कहां से पहुंचे, जांच की जा रही है। मृतक व्यापारी के नई शिवपुरी मकान पर निगाह रखने वाले धंधेबाज भी नहीं बच पाएंगे।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:





























