हापुड़, सीमन (ehapournews.com) : निःस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने वालों का सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर सम्मान करना चाहिए ताकि अन्य लोगों के प्रेरणादायी उदाहरण बने। राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने ऐसे ही पुलिस कर्मियों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया है और समाज में एक उदाहरण पेश किया है।
बता दें कि गत दिनों थाना धौलाना के अंतर्गत एक किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना पर थाना धौलाना के अनेक पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और पुलिस वालों ने जान की परवाह न करते हुए गेहूं की पूलों उठाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और किसान का लाखों रुपए का गेहूं आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी और वैस्टर्न यूपी के जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी की अगुवाई में संस्था के पदाधिकारी रविवार को थाना धौलाना पहुंचे और थाना प्रभारी संजय पांडे, दरोगा देवेंद्र वन, हैड कांस्टेबल श्यौराज सिंह व वेदपाल सिंह तथा वाहन चालक मनीष कुमार को पटका व स्मृति चिन्ह प्रदान पर सम्मान किया।






















