👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : किसी का जीवन बचाने में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने रात्रि में रक्तदान कर अहम् भूमिका निभाई है। जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
थाना हापुड़ देहात प्रभारी विनोद कुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में किसी को रक्त की जरुरत है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी विनोद कुमार पांडेय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार की मध्यरात्रि के बाद देवनंदिनी अस्पताल पहुंचे औऱ रक्तदान कर किसी की जीवन बचाने में सहभागिता निभाई। पुलिस के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























