हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों के साथ इलाकों में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्धों से पूछताछ की। साथ ही पेट्रोलिंग भी की। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने पुलिस बल के साथ गढ़मुक्तेश्वर के स्याना गढ़ रोड, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया ने गोल मार्किट, पिलखुवा पुलिस ने न्यू आर्य नगर, हापुड़ में पुलिस ने फ्रीगंज रोड, धौलाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने धौलाना कस्बे आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। सिंभावली, बहादुरगढ़, आदि क्षेत्रों में भी पुलिस ने गश्त की। इस दौरान पुलिस ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है।

























