👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों ने सोमवार की रात को क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया पुलिस बल के साथ क्षेत्र में उतरे और गश्त कर संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह अभियान चलाया। यह अभियान हापुड़, बाबूगढ़, धौलाना, हाफिजपुर समेत समस्त थाना क्षेत्रों में चलाया गया।




























