
पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस किया चस्पा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दहज उत्पीड़न व चोरी के मामलों में फरार चल रहे हापुड़ के मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। पुलिस पहले ही पीड़िता के पति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है।
हापुड़ के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उज्जैन जनपद निवासी विवाहिता ने हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी अपने पति, ससुर, ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले 14 वर्षों से पीड़िता का पति विदेश में एक अन्य युवती के साथ सह: संबंध में रह रहा है। आरोपियों ने महिला की गैर मौजूदगी में ससुराल में रखें 6.10 लाख तथा लाखों के गहने भी चोरी कर लिए थे जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा तो पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214





























