👁 0 views Views
महिला आरक्षी को पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क हादसे का शिकार हुई महिला आरक्षी नीशू को हापुड़ पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शव को उसके परिवारजनों को सौंप दिया गया।
मूलरुप से जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव मिर्जापुर बकैना के लल्लन सिंह की बेटी नीशू महिला आरक्षी के पद पर जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में तैनात थी। बुधवार को एक सड़क हादसे में नीशू का निधन हो गया। नीशू के शव को पोस्टमार्टम के बाद हापुड़ पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस कर्मियों ने सम्मान पूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शव को परिवारजनों को सौंप दिया।
पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347





























