हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस बल मैदान में उतर आया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक और सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मास्क न पहनने वालों को भी कड़ी हिदायत दी गई।
बता दें कि आगामी कांवड़ यात्रा और बकरीद को देखते हुए पुलिस बल ने शुक्रवार को जिले में गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी मैदान में उतरे और लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। बृजघाट पर जाकर भी पुलिस ने कानून व्यवस्थाओं को परखा।
























