
जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। थाना सिंभावली पुलिस ने विभिन्न इलाकों में गश्त की। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने पुलिसबल के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। मस्जिद के आसपास भी पुलिस बल मुस्तैद रहा। रेलवे स्टेशन पर त्यौहारों के मद्देनजर चेकिंग की गई और जरूरत पड़ने पर यात्री से पूछताछ भी की गई।
सिंभावली पुलिस ने शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग की। जगह-जगह पैदल मार्च निकाला और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस ने सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































