
पुलिस को मुखबिर चाहिए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस को ऐसे मुखविरों की जरूरत है जो अवैध रूप से संग्रहित पटाखों व आतिशबाजी के भंडारण की सूचना पुलिस को दे सके। पुलिस सूचना देने वाले मुखबिरों का नाम पता पूरी तरह गोपनीय रखेगी।
जनपद हापुड़ के विभिन्न स्थानों की पुलिस मुखबिरों की सटीक सूचना के बल पर ही 28 लाख रुपए के पटाखे बरामद कर 9 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स के अनुसार हापुड़ पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध पटाखों की बिक्री व भंडारण करते हुए दिखाई देता है तो एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस यूपी-112 पर दे। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































