👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ देहात पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले चार यारों को पकड़ कर उनके कब्जे से चार मोबाइल, एक बाइक व एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने गांव टयाला के अंडरपास से चार नौजवानों को पकड़ा तो वे मोबाइल झपटने वाले निकले। पकड़े गए चारों आरोपी आपस में यार हैं और गांव असौड़ा के रहने वाले है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने राहगीरों से मोबाइल झपटना स्वीकार किया है।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606





























