
खुद को गोली लगवाने की घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस पुलिस ने स्वयं को गोली लगवाकर अन्य फंसाने वाले मास्टर माइंड को पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि 09 फरवरी-26 को वादिया प्रीती सैनी पत्नी वीरपाल सैनी निवासी मौ० साकेत रेलवे रोड थाना पिलखुवा जनपद हापुड द्वारा थाना पिलखुवा पर तहरीर दी गई थी कि 07 फरवरी.2026 की रात्रि में मनोज पुत्र बबली निवासी ग्राम छिजारसी थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पति वीरपाल को तमंचे से गोली मारने की घटना कारित की गई है जिसके आधार पर थाना पिलखुवा पर अभियोग पंजीकृत किया गया एवं विवेचनात्मक कार्यवाही में अभियोग में नामित मनोज की नामजदगी गलत पायी है तथा मजरुब वीरपाल द्वारा षड्यंत्र रचकर मनोज को झूठे अभियोग में फसाने के उद्देश्य से दिनांक 11 फरवरी-26 को गिरफ्तार अपने साथियों से स्वयं पर गोली चलाये जाने के तथ्य प्रकाश में आये है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 63/26 धारा 109(1), 231 बीएनएस का मास्टरमाइंड अभियुक्त (मजरुब वीरपाल) को धौलाना रोड से गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताःवीरपाल सैनी पुत्र पप्पू सैनी निवासी मौ० साकेत रेलवे रोड कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813

























