हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली में शनिवार को व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें व्यापारियों ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया. बैठक में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार विष्ट ने व्यापारियों को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाया. इस अवसर पर व्यापारियों ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने सुझाव भी दिए. थाना बाबूगढ़ में आयोजित हुई इस बैठक में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जहां गश्त बढ़ाए जाने की मांग भी उठी.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit
























