
नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने महिलाओ को किया जागरूक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु 23 सितम्बर-2025 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के थानों पर गठित एंटी रोमियो टीमों,महिला सुरक्षा दल द्वारा बालिकाओं व छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवज अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव,मौहल्ला,शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थनों पर चौपाल लगाकर व कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं व बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे उनके अधिकारों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा केंद्र, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वीमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड़ टच, बैड टच एवं कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया।यह अभियान जनपद हापुड के सभी थानो के अंतर्गत चलाया गया।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9458205158





























