
समाधान दिवस पर पुलिस ने सुनी लोगों की समस्याएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मार्च माह के अंतिम सोमवार को जनपद हापुड के थानो पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जनपद शीर्ष पुलिस अफसरों ने शनिवार को लोगो की समस्याओ को सुना और उन्हे निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना हापुड़ नगर पर जनता की समस्या व शिकायतें सुना।उन्होने प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पूर्ण गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण करने हेतु को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर व उपजिलाधिकारी धौलाना द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पिलखुवा पर जनता की समस्या व शिकायतें सुनी गई एवं प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।अन्य थानो पर भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012

































