👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात निरीक्षक मनु चौधरी, सब इंस्पेक्टर ओंकार सिंह अहलावत, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह तथा कॉन्स्टेबल चंद्रवीर सिंह आदि पुलिसकर्मियों ने बुधवार की दोपहर को ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अनेकों कार पर लगी काली फिल्म उतारी। साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब दो दर्जन से अधिक ई चालान किए और करीब पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। मनु चौधरी ने चेताया कि सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें और दोपहिया वाहनों को हेलमेट लगाने का सुझाव दिया।



























