👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने बुधवार की रात जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की तलाशी ली। बता दें कि हाफिजपुर क्षेत्र में पुलिस को चेकिंग के दौरान एक वाहन से एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 34 लाख 70 हजार रुपए नकद मिले थे। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार उपाध्याय ने भीम नगर चौकी प्रभारी नवीन कुमार के साथ गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की और संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी में रखा सामान भी चेक किया।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249




























