👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अपने-अपने क्षेत्र में बैंक, एटीएम पर चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षाकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एटीएम के आसपास बेवजह घूमने वालों के नाम नोट कर उन्हें सख्त हिदायत दी।
पिलखुवा, हापुड़, ततारपुर, बाबूगढ़, हाफिजपुर आदि थाना क्षेत्रों में पुलिस ने यह अभियान चलाया। बता दें कि उपभोक्ताओं के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी या ठगी ना हो, इसी के चलते पुलिस लगातार सभी को जागरूक कर रही है जहां बैंक में जागरूकता के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी पुलिस ने जायजा लिया और सतर्क रहने के निर्देश दिए।
गर्म कपड़ों पर 50% तक की भारी छूट: 9410442142


























