👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में पुलिस बल ने विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त की और जगह-जगह चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। वाहनों की तलाशी ली और कागजों की चैकिंग भी की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा और चालान किए। सोमवार की रात पुलिस बल मैदान में उतरा और गली-मौहल्लों में सुरक्षा व्यवस्था को परखा। लोगों से कानून का पालन करने की अपील की।


























