👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में पुलिस ने सोमवार की देर शाम जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। बाइकें, गाड़ियों को मेन चौराहे पर पुलिस ने चेक किया जिससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। आगामी चुनाव के चलते पुलिस ने चेकिंग अभियान को गति देते हुए जगह-जगह चेकिंग की। यह तस्वीरें बाबूगढ़ के मेन चौराहे की है जहां एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर चेकिंग अभियान चलाया।संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग की और वाहन चालकों से पूछताछ की। जरूरत पड़ने पर चालान भी किए। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041




























