👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया और क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिसकर्मियों के साथ बाबूगढ़ के विभिन्न इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थानीय दुकानदार और लोगों से बातचीत की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया.
































