👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है. हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गुरुवार की देर शाम चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली. इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और हुड़दंगियों को कड़ा संदेश दिया. पुलिस का कहना है कि कानून अवस्थाओं का मजाक बनाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.




























