👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में अतिक्रमण प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। धौलाना में बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक अभियान चलाकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश जारी किए। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण वाले स्थानों पर जाकर सड़कों से अवैध कब्जा हटवाया। पुलिस ने सभी रेहड़ी-पटरी और दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























