हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के कलैक्टर गंज में पकड़े गए जुए के एक बड़े ठिकाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए नौ जुआरियों की तलाश में पुलिस ने उनके सम्भावित ठिकानों पर छापामारी की, परन्तु कोई भी जुआरी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने मौके से पकड़े गए तीनों जुआरियों का कोरोना टेस्ट कराकर जेल भेज दिया।

पुलिस छापामारी के दौरान नई मंडी पक्काबाग का हिमांशु कालरा, मोती गंज हापुड़ का राकेश खद्दर, शिवपुरी का अभिनव, सर्राफा बाजार का अमरनाथ गोयल उर्फ चिंटू चिकना, पुराना बाजार का वीरेन्द्र कश्यप, प्रेमपुरा का राजीव गर्ग, पापड़ वाली गली का अमन शर्मा उर्फ पिंटू, मौहल्ला सद्दीकपुरा का फुरकान, बाराही मौहल्ला का तरुण सिरोही मौक से फरार हो गए। जुए का यह ठिकाना कलैक्टर गंज में राजीव उर्फ गंगू के आवास पर चल रहा था। पुलिस ने इस ठिकाने से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख 15 हजार रुपए नकद बरामद किए थे।


























