👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से पुलिस ड्रोन कैमरे का सहारा ले रही है. जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के फूलगढ़ी, बुलंदशहर रोड समेत विभिन्न इलाकों, पिलखुवा, धौलाना, गढ़ समेत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस चप्पे-चप्पे पर पैनी निगाह रखने के उद्देश्य से ड्रोन का सहारा ले रही है. साथ ही सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रही है.
































