
हापुड़, सीमन (ehapurmews.com): दिल्ली के मैट्रो रेलवे स्टेशन के निकट हुए कार ब्लास्ट के बाद जनपद हापुड पूरी तरह से अलर्ट पर है और पुलिस चप्पे-चप्पे पर कडी नजर रखे है।दिल्ली में घटित घटना व जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह सीओ वरूण मिश्रा व शहर कोतवाल देवेंद्र विष्ट ने पुलिस बल के साथ हापुड़ नगर प्रमुख बाजारों में मंगलवार की रात फ्लैग मार्च किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने लावारिस तथा काफी समय से खड़ी गाडियों के सत्यापन व चैकिंग हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने नागरिको से अपील की है कि सीसीटीवी कैमरे सड़क की ओर चालू रखें और संदिग्ध गतिविधियो की सूचना पुलिस को दें।






























