हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक पुलिसकर्मी द्वारा बाइक का लॉक खोलने के मामले में वायरल हुई वीडियो पर हापुड़ पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। हापुड़ पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से कहां है कि वह पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से बाइक को चौकी पर लाकर खड़ा कर रहा था।
आपको बता दें कि मामला हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास का है जहां प्रतिदिन कई बाइक बैंक के आसपास खड़ी होती हैं। वहीं शनिवार को एक वीडियो वायरल हुई जिसमें पुलिसकर्मी बाइक को ऑन कर उसे ले जा रहा था। इसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि प्रतिदिन सैकड़ों वाहन सड़क पर एक साथ खड़े होते हैं जिससे रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है और वाहन चोरी होने की संभावना भी बनी रहती है। कुछ वाहन स्वामी अपने वाहन को जल्दबाजी में लॉक खुला छोड़कर ही बैंक में चले जाते हैं जिससे वाहनों के चोरी होने की संभावना बनी रहती है। जिन वाहनों के लॉक खुले होते हैं उनके स्वामियों को पुलिस सूचित करने का प्रयास करती है। पुलिस वाहन स्वामी के ना मिलने पर सुरक्षा के चलते उसे चौकी पर लाकर खड़ा कर देती है। पुलिस का कहना है कि जिस बाइक का लॉक खुला पाया गया उसका उल्लेख चेकिंग रजिस्टर में भी है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से बाइक को चौकी पर लाकर खड़ा किया जा रहा था।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























