
महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर कदम पर पुलिस साथ, महिलाओ को मेले में किया जागरूक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम व महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ’‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0’’’ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सीओ व थाना प्रभारी तथा महिला पुलिस के साथ थाना हापुड़ नगर व पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मेलो में पहुंची बालिकाओ व महिलाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिलाओं को जागरूक किया तथा सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे महिला सुरक्षा केंद्र, एंटी रोमियों स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090 व साइबर अपराध एवं आत्मरक्षा सम्बन्धी आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया साथ ही हेल्पलाइन नंबर अंकित एक-एक इश्तिहार भी दिया और उन्हे विश्वास दिलाया कि पुलिस गुंडों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करती है।आपकी सुरक्षा के हर कदम पर पुलिस आपके साथ है।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606


































