
14 अगस्त से लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की रहने वाली निर्मला ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में अपने पति नरेश कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि नरेश 14 अगस्त से संदिग्ध परिस्थि में लापता हो गया। बताया जाता है कि नरेश कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग-9 गांव अठसैनी के पास स्थित एक ढाबे पर काम करने की बात कह कर घर से निकला था जिसके बाद से परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे। परिजनों ने नरेश को काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। इसके बाद पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























