पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को बढ़ाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अंतर्गत सोमवार की सुबह सभी थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ बैंक परिसरों में तथा बैंक के बाहर घूम रहे संदिग्धों की तलाशी ली और कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने बैंक एटीएम के आस-पास मंडरा रहे लोगों से भी मंडराने का कारण पूछा। पुलिस ने बैंक सुरक्षा में लगे गार्डों व सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक सहन नहीं होगी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रोजाना स्कूल, बैंक, एटीएम, स्टेशन, डाकघर, पार्किंग स्थल, मुख्य बाजारों आदि में गश्त व निरीक्षण किया जाए और हुडदंगी तथा गुंड़ा तत्वों को बख्शा नहीं जाए।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038


























