👁 0 views Views
पुलिस ने चंद घंटों में खोज निकाला अबोध को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अथक प्रयास करके खोए गए दो वर्षीय बालक को चंद घंटों में खोज कर उसके परिवार को सौंप दिया।
सोमवार को एक महिला गढ़मुक्तेश्वर थाना पहुंची और पुलिस को जानकारी दी कि उसका 2 वर्षीय बालक बाजार में बिछुड़ गया। बालक को खोजा गया, परंतु वह नहीं मिला। महिला ने पुलिस से मदद की मांग की।
आपरेशन इस्माइल के तहत गठित पुलिस टीम ने चंद घंटों में ही बालक को खोज निकाला और परिवारजनों को सौंप दिया। महिला ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































